Anushka Sharma Home Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया है। अकाय के जन्म के बाद से तो अनुष्का शर्मा किसी पब्लिक अपीयरेंस में भी नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 1 मई 2024 को अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस बीच एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनके आशियाने की कुछ तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं। जो सुंदर होने के साथ ही काफी महंगी चीजों से भी भरपूर है। अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई के अलीबाग में रहती हैं। अनुष्का शर्मा के इस घर को सभी ऐशो-आराम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
एक्ट्रेस को नेचर काफी पसंद है इसी वजह से घर पर भरपूर ग्रीनरी का भी ध्यान रखा गया है। एक्ट्रेस के घर की कुछ तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
ऋतिक की एक्स वाइफ ने डिजाइन किया घर
अनुष्का शर्मा के घर को और किसी ने नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने ही किया है। सुजैन और अनुष्का अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं।

Anushka Sharma Home Pics

Anushka Sharma Home Pics

Anushka Sharma Home Pics
इसी वजह से सुजैन ने अनुष्का के इस घर को डिजाइन करने के लिए काफी एक्सट्रा मेहनत भी की है। जो इन तस्वीरों से साफ झलक रही है। अनुष्का के घर में एक बड़ा स्विमिंग पूल होने के साथ ही जिम एरिया भी अलग से मौजूद है।

Anushka Sharma Home Pics
काफी सुंदर है विराट-अनुष्का का घर
इस तस्वीरों से ही साफ पता चल रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यह घर काफी सुंदर है। अनुष्का का किचन काफी सुदंर होने के साथ ही काफी स्पेशियस भी है।

Anushka Sharma Home Pics
उनका डाइनिंग एरिया भी काफी सुंदर बनाया गया है। अनुष्का की कई तस्वीरों में उनके घर की दीवार का बेहतरीन डिजाइन भी साफ नजर आ रहा है।
