PM नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे, Anupam Kher ने कहा, 'लोकतांत्रिक इतिहास में नया अध्याय जुड़...'

Anupam Kher Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री बनकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके लिए अनुपम खेर ने पीएम को ढेर सारी बधाइयां दी है।

Anupam Kher Video: भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास दर्ज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लगातार सबसे लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री बनकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के लंबे निर्वाचित कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सेवा करते हुए अपने 12 साल भी पूरे कर लिए हैं। अब सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है। आइए जानते है अनुपम खेर ने क्या कहा... (ये भी पढ़ें-'हम मंदिर वही बनाएंगे...' पर्दे पर दिखेगा 'रामभूमि' का इतिहास, Anupam Kher ने दिया अपडेट)

anupam kher praises pm modi

अनुपम खेर ने पीएम मोदी को दी बधाई (pic credit-instagram)

अनुपम खेर ने कही ये बात

नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं, तो अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। ANI से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ पीएम मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत और जनता के भरोसे का भी प्रतीक है। अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक जनता का समर्थन बनाए रखना आसान नहीं होता। अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री मोदी की देश के प्रति समर्पण और कठिन फैसले लेने की क्षमता की भी सराहना की। अंत में अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

End of Feed