Anu Malik on Asha Bhosle's Death: भारतीय सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल के दिन अपनी अंतिम सांस ली। आशा भोसले ने 8 दशक लम्बे करियर में कई संगीतकारों के साथ यादगार गाने दिए और फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी। संगीतकार अनु मलिक भी उनमें से एक रहे, जिन्होंने आशा भोसले की मृत्यु पर दुख जाहिर किया है। टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए अनु मलिक ने बताया कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तब आशा भोसले ने एक मां की तरह उनका ख्याल रखा और मदद की। अनु मलिक ने बताया कि आशा भोसले केवल एक अच्छी सिंगर ही नहीं थीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थीं। (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: "शब्दों में इस दर्द को बयां...", आशा भोसले की मृत्यु से गम में डूबीं प्रियंका चोपड़ा)
अनु मलिक ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि (Image Source: Social Media)
अनु मलिक के अनुसार, आशा भोसले ने उस वक्त उनका हाथ थामा था, तब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी। अनु मलिक के अनुसार, "मैं उनके बेटे हेमंत और नंदू के काफी करीब हूं। उनके परिवार के सदस्यों के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं। आशा जी ने एक मां की तरह मेरा हाथ थामा था। जब मैंने अपना करियर शुरू-शुरू ही किया था तब उन्होंने मुझे म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में भी काफी चीजें समझायी, जिन्होंने मेरी काफी मदद की।" (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से टूटा Salman Khan का दिल, पोस्ट शेयर कर बोले- इनकी कोई जगह नहीं ले सकता...)
Anu Malik ने दी Asha Bhosle को श्रद्धांजलि (Image Source: Indian Idol)
अनु मलिक ने आशा भोसले के हुनर को किया सलाम
संगीतकार अनु मलिक ने एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा कि आशा भोसले की सिंगिंग रेंज कमाल की थी। अनु मलिक के अनुसार, "आशा जी ने दम मारो दम से लेकर ओ हसीना जुल्फोंवाली तक सभी तरह के गाने गाए हैं। आप उनकी रेंज को कैसे एक्सप्लेन कर सकते हैं। आप उनके द्वारा गाए गए उमराव जान के गाने सुनिए, आपको उनकी रेंज का अंदाजा लगेगा।"
13 अप्रैल को होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
गायिका आशा भोसले का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर पहुंच चुका है। विद्या बालन से लेकर उर्मिला मातोंडकर समेत कई बड़ी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को मुंबई स्थिक शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
