बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) अपनी बेबाक राय और खुलकर बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं और इसी वजह से सुर्खियों में भी बने रहते हैं। अब अन्नू कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के तीन बड़े और चर्चित एक्टर्स को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अन्नू कपूर ने साफ शब्दों में बताया कि वह इन सितारों के काम से ज्यादा परिचित नहीं हैं और उनके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं रखते। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Trailer Out Now: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच छिड़ेगी न्याय की जंग, देखें शानदार ट्रेलर)
अन्नू कपूर ने दिया बड़ा बयान (pic credit-instagram)
अन्नू कपूर ने दिया बड़ा बयान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने एक बार फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह आज के कई बॉलीवुड सितारों के काम से परिचित नहीं हैं। इनमें रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे नाम भी शामिल हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा कि वह इन अभिनेताओं को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते। यहां तक कि अगर ये कलाकार उनके सामने आ जाएं, तो शायद वह उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह रणबीर कपूर को जानते हैं क्योंकि वह दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं। वहीं, उन्होंने रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा का काम कभी नहीं देखा है।
भानु पाठक के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर से आज के कई बड़े बॉलीवुड सितारों के बारे में पूछा गया। जब उनसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मैं उन्हें न तो चेहरे से जानता हूं और न ही व्यक्तिगत तौर पर। अगर वे मेरे सामने आ जाएं तो शायद मुझे पता भी नहीं चलेगा कि ये कौन हैं।” अन्नू कपूर ने आगे कहा कि वह इन कलाकारों के काम को फॉलो नहीं करते। उन्होंने कहा, “वो कौन है, मुझे मालूम भी नहीं है। रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का है, इसलिए मैं उसे जानता हूं। बाकी लोगों का मैंने कभी काम नहीं देखा। मुझे क्या पता कि वे कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े होते हैं या क्या बातें करते हैं।” अन्नू कपूर की बातों से साफ है कि रणबीर कपूर को जानने की वजह उनके फिल्मों में काम से ज्यादा उनका फिल्मी परिवार है। वह ऋषि कपूर के बेटे होने के कारण रणबीर से परिचित हैं।
