Hamare Baarah Controvery: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की फिल्म हमारे बारह (Hamare Baarah) विवादों में घिर गई है। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था। जिसके बाद फिल्म पर एक विशेष धर्म के लोगों को टारगेट करने के आरोप लग रहे हैं। फिल्म के खिलाफ हो रही ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने इसके टीजर को पहले ही डिलीट कर दिया गया है। बावजूद इसके अब लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच फिल्म के एक्टर अन्नू कपूर को जान से मारने की धमकी भी मिली है।
फिल्म हमारे बारह के टीज़र ने समाज में एक बड़ी बहस छेड़ दी है, एक नया विवाद खड़ा हो गया है और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अन्नू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
'जान से मारने की धमकी देने का हक नहीं है'
कई सूत्रों से पता चला है कि अन्नू कपूर और इस फिल्म के बाकी स्टार कास्ट को जल्द ही पुलिस सुरक्षा मिलने की संभावना है क्योंकि धमकियां ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर बढ़ गई हैं। इस बीच एक्टर अन्नू कपूर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'फिल्म महिला सशक्तिकरण की वकालत करती है और महिलाओं के अधिकारों की बात करती है। पहले फिल्म देखें और फिर अपना फैसला सुनायें. सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन उन्हें दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।' गाली-गलौज न करें या जान से मारने की धमकी न दें। हम इन चीजों से नहीं डरेंगे।'
