Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अगले महीने 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। एक्टर अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए बालाकृष्णन के टॉक शो Aha में गए थे। इस टॉक शो में एक्टर ने अपनी फिल्म को लेकर दिलचस्प खुलासे किए।
Ranbir Kapoor (credit pic: instagram)
जब एक्टर से पूछा गया कि आप किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगे। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि मैं प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहूंगी। एक्टर ने इंटरव्यू में कहा कि संदीप वांगा सर प्रभास अन्ना के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। अगर मेरे लिए उनकी फिल्म में छोटा सा रोल भी है तो मैं जरूर करना चाहूंगा। संदीप वांगा की नेक्सट फिल्म Spirit है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रभास संग काम करना चाहते हैं रणबीर
spirit पर संदीप साल 2024 में सितंबर महीने में काम शुरू करेंगे। वहीं, रणबीर की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। एनिमल हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
