Salman Khan's Next Title Is The Bull: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। दुनिया भर में ये फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'टाइगर 3' की सफलता के बाद सुनने में आ रहा था कि भाईजान जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही एक बिग बजट में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धान करेंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को अब टाइटल मिल गया है।
सलमान खान ने कई सालों के बाद करण जौहर संग किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। जूम के साथ बात करते हुए सलमान खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स साझा कीं। सलमान खान ने बताया कि वो एक फिल्म कर रहे हैं, जिसका नाम 'द बुल' है। इसके बाद उनके पास दबंग की अगली कड़ी, किक 2 और सूरज बड़जात्या की 'प्रेम की शादी' सहित 3 से 4 फिल्में हैं। ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।
बता दें करण जौहर विष्णु वर्धान की 'द बुल' में सलमान खान को पैरामिलिटरी ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। 'टाइगर 3' के बाद अब फैन्स को सलमान खान स्टारर का इंतजार है। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म करना शुरू कर दिया है।
