रणबीर कपूर की Animal की रिलीज के साथ-साथ सीक्वल की हिंट दे गए मेकर्स, टाइटल का भी किया खुलासा

Animal Sequel Hint Given By Makers In Ranbir Kapoor Starrer Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' रिलीज हो चुकी है, जो बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचाने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि 'एनिमल' की रिलीज के साथ-साथ मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी हिंट दे दी है।

Animal Sequel Hint Given By Makers In Ranbir Kapoor Starrer Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था, जो कि सिनेमाघरों में भी देखने को मिला। 'एनिमल' में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्टिंग और उनके एक्शन के साथ-साथ बॉबी देओल ने भी समा बांध दिया है। खास बात तो यह है कि एनिमल की रिलीज के साथ-साथ मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी हिंट दी है।

'एनिमल' (Animal) फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ बाकी सितारों की एक्टिंग भी लोगों का खूब दिल जीत रही है। पूरी फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त कहानी के साथ-साथ धाकड़ एक्शन भी देखने को मिला। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म के अंत में मेकर्स ने फैंस को 'एनिमल' के सीक्वल की हिंट भी दी। दरअसल, मूवी के अंत में अबरार यानी बॉबी देओल की मौत का बदला लेने के लिए किसी की एंट्री होती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही 'एनिमल' का सीक्वल भी लेकर आएंगे। खास बात तो यह है कि 'एनिमल' के सीक्वल का टाइटल भी सामने आ चुका है जो कि 'एनिमल पार्क' होने वाला है।

धांसू ओपनिंग करने वाली है रणबीर कपूर की 'एनिमल'

बता दें कि 'एनिमल' (Animal) की ऑक्युपेंसी सिनेमाघरों में अच्छी खासी दर्ज की गई है। वहीं फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो मूवी पहले दिन 50 से 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि मूवी सलमान खान की 'टाइगर 3' और सनी देओल की 'गदर 2' को भी मात दे सकती है।

End Article
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

End of Feed