Animal Park: इस साल में शुरू होगी Ranbir Kapoor स्टारर की शूटिंग !! निर्माता भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा

Bhushan Kumar on Animal Park: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की अपार सफलता के बाद अब लोगों को इसके सीक्वल यानी 'एनिमल पार्क' (Animal Park) का बड़ी बेताबी से इंतजार है। फैन्स की बेताबी को देखते हुए निर्माता भूषण कुमार ने 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट साझा किया है।

Bhushan Kumar Talk About Animal Park: साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन किया था। इस मूवी में रणबीर कपूर की इंटेंस परफॉर्मेंस ने लोगों को दीवाना बना दिया था। फिल्म में रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का रोल प्ले किया था। 'एनिमल' 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। 'एनिमल' की सफलता के साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने इसके सीक्वल यानी 'एनिमल पार्क' (Animal Park) की बड़ी घोषणा की थी। फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने अब 'एनिमल पार्क' को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसने फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है।

Bhushan Kumar Give Update on Animal Park

भूषण कुमार ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कन्फर्म किया कि 'एनिमल पार्क' का निर्माण कार्य चल रहा है। फैन्स के लिए इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है। भूषण कुमार आगे कहा, 'संदीप रेड्डी वांगा इस समय प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन करने में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी और लगभग 6 महीनों के गैप के बाद संदीप रेड्डी वांगा रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल पार्क' पर काम शुरू कर देंगे।

End of Feed