Mahesh Babu Praise Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर के दिन जारी किया था, जिसे देख लोग बेहद खुश हुए थे। रणबीर कपूर के फैन्स 'एनिमल' को सिनेमाघर जाकर देखने के लिए बेताब हैं। इस समय 'एनिमल' की पूरी टीम इसके प्रमोशन में लगी हुई है। जैसे-जैसे एनिमल की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैन्स की बेताबी भी बढ़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में 'एनिमल' की पूरी टीम हैदराबाद के मल्ला रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रिलीज से पहले पहुंची, जिसमें महेश बाबू और एसएस राजामौली सहित कई सेलेब्स शामिल थे। इस दौरान महेश बाबू (Mahesh Babu) ने रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांधे।
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। महेश बाबू न खुद को रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन भी बताया। उन्होंने रणबीर कपूर को इंडिया का बेस्ट एक्टर भी कहा। रणबीर कपूर के साथ-साथ महेश बाबू ने अनिल कपूर और बॉबी देओल की सफलता की कामना भी की। महेश बाबू से तारीफ भरे शब्द सुनकर रणबीर कपूर के फैन्स का सीना चौड़ा हो गया है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल सहित कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 1 दिसंबर के दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।
