'Animal' फेम Triptii Dimri ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Sam Merchant संग खेली होली, इंटरनेट पर वायरल हुईं पिक्स

Triptii Dimri Celebrates Holi With Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने होली सेलिब्रेट करते हुए कई पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन पिक्स में तृप्ति डिमरी को कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) के साथ देखा जा सकता है। पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Triptii Dimri Celebrates Holi With Sam Merchant: 25 मार्च के दिन पूरे देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स ने भी होली के त्योहार का खूब एन्जॉय किया। इस समय कई सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन के दौरान क्लिक की गईं पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने भो अपने कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) और दोस्तों के साथ होली के त्योहार को बनाया। तृप्ति डिमरी ने कई पिक्स इंटरनेट पर साझा की हैं, जिन्हें देख फैन्स एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Triptii Dimri with rumored beau Sam Merchant

25 मार्च को होली सेलिब्रेशन के दौरान तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri)और सैम मर्चेंट की कथित जोड़ी नजर आई। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी दोस्तों के साथ फुल एन्जॉय करते दिखाई दिए। तृप्ति डिमरी की दोस्त ने इंटरनेट पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लगाया। तृप्ति डिमरी की कई अनदेखी पिक्स भी फैन पेजों पर छाई हुई हैं। तृप्ति इन सभी पिक्स में बेहद खुश और खूबसूरत दिखा दे रही हैं।

End of Feed