Tripti Dimri in Aashiqui 3: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। एक्ट्रेस को रातों रात फेम मिल गई है। रणबीर कपूर के साथ रोमांस करने के बाद अब तृप्ति के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर तृप्ति को कास्ट किया जा सकता है। आशिकी 3 को कोई और नहीं बल्कि अनुराग बासु डायरेक्ट करने वाले हैं। अनुराग को जोड़ियां बनानी बखूबी से आती हैं। दावा किया जा रहा है कि अब अनुराग अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 के लिए कार्तिक आर्यन संग तृप्ति को कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं।
Kartik Aaryan and Tripti Dimri in Aashiqui 3
यह भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: भाईजान ने भांजी के साथ मिलकर काटा केक, बॉबी देओल गले लगाकर कहा- 'मामू आई लव यू'
इससे पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण और तारा सुतारिया की कास्टिंग को लेकर भी खबरें सामने आ चुकी हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करेंगी तृप्ति डिमरी?
फिल्म एनिमल में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के हिस्से का फेम भी तृप्ति डिमरी को मिल गया है। जबकि फिल्म में तृप्ति का स्क्रीन टाइम भी काफी कम है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अब मेकर्स तृप्ति को आशिकी 3 में कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं
