Aishwarya Rai Bachchan and Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय को हाल ही में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल में देखा गया है, इससे पहले वह कबीर सिंह में शाहिद कपूर के पिता का रोल भी निभा चुके हैं। जिसके बाद अब सुरेश ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन संग अपने बेटे विवेक ओबेरॉय के अफेयर को लेकर खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुरेश ने बताया है कि उन्हें विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर को लेकर कानों कान खबर नहीं थी, फिर अचानक एक दिन राम गोपाल वर्मा ने उन्हें इस बारे में बताया था। सुरेश ने यह भी बताया कि सलमान खान के साथ उनके काफी अच्छे रिश्ते हैं। वहीं वह अमिताभ बच्चन के साथ कभी दोस्त नहीं थे। आइए सुरेश ओबेरॉय के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
Suresh Oberoi on Aishwarya rai bachchan and vivek oberoi relationship
विवेक-ऐश्वर्या के रिलेशनशिप पर बोले सुरेश
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के किरदार के दादा का किरदार निभाने के लिए सुरेश को काफी सराहा जा रहा है। जिसके बाद अब Lehren Retro को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘मुझे विवेक और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में पता चला तो मैंने उसे बोला था ये सब मत करो।’
उन्होंने आगे कहा, ‘बिग बी के साथ उनके रिश्ते इंडस्ट्री वाइज खराब नहीं हैं, हालांकि वह करीबी दोस्त भी नहीं थे। हालांकि सलमान जब भी मिलता है तो वह अपनी सिगरेट छिपा लेता है रिस्पेक्ट दिखाता है और मैं भी विवेक को हमेशा सलीम भाई के पैर छूने के लिए बोलता हूं। हम सब मिलते हैं और अच्छे से एक दूसरे से बात करते हैं।’
