Anil Kapoor To Cast In Subrata Roy Biopic: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही वह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'एनिमल' (Animal) में नजर आने वाले हैं, जिसमें उन्हें देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। लेकिन उसकी रिलीज से पहले ही अनिल कपूर (Anil Kapoor) की झोली में एक और मूवी गिरती नजर आ रही है। खबर है कि अनिल कपूर सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय की बायोपिक में नजर आ सकते हैं, जिसका ऐलान उनके जन्मदिन पर प्रोड्यूसर संदीप सिंग और डॉक्टर जयंतिलाल गडा ने डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के साथ किया था।
सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय के जीवन पर आधारित इस बायोपिक का नाम सहाराश्री था। सुब्रत रॉय के निधन के बाद उनके बायोपिक की चर्चा फिर से शुरू हो गई है, जिसके लिए अब अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम भी सामने आ रहा है। इस बारे में बात करते हुए फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, "अभी तक इस बात पर पूरी तरह से ताला नहीं लगाया गया है। अनिल कपूर को सुब्रत रॉय की जिंदगी से जुड़े कुछ विवादों पर परेशानी है। लेकिन माना जा रहा है कि उनके रोल के लिए वह परफेक्ट साबित होंगे।"
बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) फिल्म 'एनिमल' के अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आ सकते हैं। उनकी ये फिल्म जनवरी, 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
