Animal 60 Second Clip Screening At Burj Khalifa: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'एनिमल' (Animal) के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' को लेकर लोगों में भी खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म के टीजर और गाने ने फैंस पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। वहीं बीती रात दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' (Animal) की स्क्रीनिंग हुई, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल के 'एनिमल' (Animal) का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फिल्म को हिट कराने के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा का सहारा लिया। बीती रात फिल्म से जुड़े 60 सेकंड का क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। इस ग्रैंड इवेंट में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आए। हैरत की बात तो यह है कि केवल बुर्ज खलीफा ही नहीं, बल्कि पूरे दुबई में 'एनिमल' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।
1 दिसंबर को रिलीज हो रही है रणबीर कपूर की एनिमल
बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'एनिमल' का क्लैश विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी 'सैम बहादुर' के साथ होगा।
