बॉलीवुड

अनिल कपूर ने भाई बोनी संग हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले-घर की बात को घर में ही रहने दो

अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करेंगे। एक्टर को सबसे पॉपुलर रियलिटी शो के होस्ट के रूप में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्टर अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने भाई बोनी कपूर संग हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

anil and boney kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करने वाले हैं। शो को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर को नो एंट्री के सीक्वल से रिप्लेस कर दिया है जिसे उनके भाई बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस वजह से दोनों भाइयों में अनबन हो गई थी। अब इस खबर पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनिल ने कहा, घर के मैटर में बात करने का कोई मतलब नहीं है और बोनी हमेशा सही होता है। उन्होंने कहा कि घर की बात को घर में रहने दो। उसके बार में क्यूं बात करना है।

अनिल कपूर ने दूर की भाई से नाराजगी

एक्टर ने आगे कहा, बोनी कभी भी गलत नहीं होता है। पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बोनी ने अनिल को नो एंट्री के सीक्वल से रिप्लेस कर दिया है। इस वजह से अनिल बोनी से नाराज है। दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई है। अब अनिल कपूर के इस बयान ने साफ कर दिया है कि दोनों चीजें बिल्कुल ठीक हैं।

बोनी कपूर ने नो एंट्री 2 की अनाउंसमेंट की थी। नो एंट्री 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे। नो एंट्री को भी अनीस बज्मी ने ही डायरेक्ट किया था। साल 2005 में नो एंट्री रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल और फरदीन खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वहीं, अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फाइटर में नजर आए थे। फाइटर में अनिल के साथ दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। एक्टर की अगली फिल्म सुबेदार है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article