अक्षय कुमार के बाद फिर कार्तिक आर्यन संग काम करेंगे अनीस बज्मी? Bhool Bhulaiyaa 4 को लेकर बड़ा अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 22, 2026, 11:47 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 4 New Update: फिल्म भूल भुलैया 4 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक अनीस बज्मी एक बार फिर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ काम कर सकते हैं।

Bhool Bhulaiyaa 4 New Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) को लेकर एक नए खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अब भूल भुलैया 4 (Bhool Bhulaiyaa 4) की तैयारी में जुट गए हैं। खबर है कि इस बार भी डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। फिल्म में इस स्टार की वापसी हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म भूल भुलैया 4 का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म भूल भुलैया 4 को लेकर क्या अपडेट सामने आया है, जिको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Bhool Bhulaiyaa 4 New Update

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म को लेकर आया अपडेट (Image Source: Chat GPT)

कार्तिक आर्यन की फिर होगी एंट्री

फिल्म भूल भुलैया 4 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म भूल भुलैया 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूषण कुमार चाहते हैं कि 'भूल भुलैया' भारत की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी बने। इसी वजह से चौथी फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है। कार्तिक भी इस काम में पूरी तरह शामिल हैं, ताकि 'भूल भुलैया 4' के लिए सबसे दमदार कहानी तैयार की जा सके। वो एक बार फिर 'रूह बाबा' के किरदार में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कि अनीस बज्मी से 'भूल भुलैया 4' को डायरेक्ट करने को लेकर बातचीत चल रही है। फिलहाल फीस को लेकर चर्चा हो रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अनीस एक बार फिर कार्तिक आर्यन को 'रूह बाबा' के रोल में डायरेक्ट करेंगे।'

End of Feed