No Entry 2 Update: सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की फिल्म नो एंट्री साल 2005 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी सफल हो गई। अब काफी समय से लोग फिल्म नो एंट्री 2 की चर्चा कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर हमेशा कोई न कोई रिपोर्ट आते रहता है। अब फिल्ममेकर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने नो एंट्री 2 (No Entry 2) के डिले पर बात की है। उन्होंने बताया है कि ये मूवी क्यों नहीं बन पा रही है.... (ये भी पढ़ें-No Entry 2 से बाहर हुए Varun Dhawan, मेकर्स को लगा झटका)
क्यों नहीं बन पा रही है 'नो एंट्री 2' ? (pic credit-instagram)
क्यों नहीं बन पा रही है 'नो एंट्री 2' ? (pic credit-IMDb)
क्यों नहीं बन पा रही है 'नो एंट्री 2' ?
फिल्म 'नो एंट्री 2' का सफर अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अब निर्देशक अनीस बज्मी ने साफ कर दिया है कि फिल्म अभी भी बन रही है और इसे लेकर काम जारी है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने फिल्म में हो रही देरी पर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ फिल्मों की अपनी कुंडली होती है। कुछ फिल्में जल्दी बन जाती हैं, जबकि कुछ को बनने में ज्यादा समय लगता है। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरी टीम की कोशिश है कि 'नो एंट्री 2' जल्द से जल्द दर्शकों के सामने आए। बता दें कि मार्च 2024 में निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म की नई स्टारकास्ट का ऐलान किया था। उस समय वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को फिल्म के लिए चुना गया था। इस घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने फिल्म छोड़ दी है। से केवल अर्जुन कपूर ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं।
नो एंट्री 2 के लिए पॉजीटिव हैं अनीस
बताते चलें कि इन सभी परेशानियों के बावजूद अनीस बज्मी फिल्म को लेकर काफी पॉजीटिव हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी पूरे दिल और मेहनत से लिखी है और यह उनकी बेहतरीन स्क्रिप्ट्स में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोग इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। फिलहाल 'नो एंट्री 2' के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन फिल्म के बनने की उम्मीद अभी भी पूरी तरह कायम है।
