बोनी कपूर (Boney Kapoor) की फिल्म 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया था कि इस फिल्म की वजह से अनिल कपूर उनसे बात नहीं कर रहे हैं। बोनी ने अपनी फिल्म में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन को मुख्य भूमिका में लिया है। फिल्म में अनिल कपूर नहीं है। अनिल इस वजह से अपने भाई बोनी से नाराज है। इस मामले में अभी तक अनिल कपूर ने कोई बयान नहीं दिया है। फिल्म मेकर अनीस बज्मी ने बोनी कपूर और अनिल कपूर में चल रहे हैं विवाद पर अपनी राय दी है।
Anil kapoor-Boney Kapoor (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Shaitaan Box Office Collection : 150 करोड़ से इंच भर दूर है अजय देवगन की 'शैतान', 24वें दिन हुई इतनी कमाई
अनीस इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म मेकर ने कहा कि कपूर बदर्स के बीच में मनुमटाव चल रहा है। इस बात से मैं हैरान हूं। ये तो मेरे लिए भी खबर है। थोड़ी-बहुत नाराजगी होगी।
कपूर बर्दस की फाइट पर अनीस बज्मी ने किया रिएक्ट
उन्होंने आगे कहा, मैं बोनी जी से बात नहीं कर पाया हूं क्योंकि मैं भूल भुलैया 3 की शूटिंग में बिजी हूं। मैंने अनिल के साथ भी पागलपंती समेत कई फिल्म में काम किया है। नो एंट्री महत्वपूर्ण फिल्म थी अगर उसके सीक्वल में नहीं होगा तो उस आदमी को हर्ट होगा। बोनी जी के अपने कुछ कारण होंगे।
अनीज ने आगे कहा, वो दोनों भाई हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाएंगे और सब ठीक हो जाएग। बोनी कपूर की इस फिल्म में 10 एक्ट्रेसेस से नजर आएंगी। नो एंट्री 2 के सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। नो एंट्री साल 2005 में रिलीज हुई थी।
