Aditya Roy Kapoor Marriage Plans: 'द नाइट मैनेजर' वेब सीरिज में आदित्य रॉय कपूर का लुक अभी तक चर्चाओं में बना हुआ है। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी हॉटनेस और रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले लैक्मे फैशन वीक 2023 में आदित्य और अनन्या ने एक साथ रैन्प वॉक पर आकर सभी को हैरान कर दिया है। जिसके बाद अब फैंस का मानना है कि आदित्य और अनन्या ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया है। लैक्मे फैशन वीक से पहले भी दोनों कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं। जिसके साथ ही अब शादी को लेकर भी आदित्य रॉय कपूर ने बड़ा बयान दिया है। आदित्य का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आदित्य के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
'अब तो हर कोई शादी कर रहा है'
शादी को लेकर अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कहा, 'अब तो हर कोई शादी ही कर रहा है, मुझे शादी से कोई फोमो नहीं है, इसलिए मुझे इस बात की कोई जल्दी भी नहीं है। मैं तब ही शादी करूंगा जब इसका सही समय होगा।' अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर आदित्य ने चुप्पी साधी हुई है। शादी को लेकर भी आदित्य का यह जवाब फैंस का ज्यादा रास नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सही समय पर ही शादी कर लेनी चाहिए, आपकी भी अब उम्र हो गई है, जल्दी शादी कर लो नहीं तो बच्चे होने में भी प्रोबलम आती है।'
बता दें कि बॉलुवीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप को लेकर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि फैंस को बी-टाउन का यह नया कपल काफी पसंद आ रहा है।
