बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा आप सांसद राघव चड्ढा संग फरमा रही हैं इश्क! वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 23, 2023, 07:30 PM IST

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों कल साथ में मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। वीडियो में परिणीति और राघव साथ में नजर आए। आज फिर दोनों साथ में लंच डेट पर गए थे। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया।

Image

parineeti and raghav (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो आप नेता राघव चड्ढा के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग अटकले लगा रहे हैं। परिणीति कल राघव के साथ डिनर पर गई थी और आज वो लंच करने के लिए पहुंची थीं। दोनों को साथ में देखकर फैंस रिलेशनशिप की खबरों का कयास लगा रहे हैं।

दरअसल परिणीति चोपड़ा ब्लैक कलर के आउटफिट में मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दी थी। उनके साथ राघव चड्ढा भी नजर आए। दोनों ने पैपराजी को साथ में कोई पोज नहीं दिया और आगे बढ़ गए।

डिनर डेट पर मैचिंग आउटफिट में पहुंचे

परिणीति और राघव दोनों डिनर डेट पर मैचिंग आउटफिट में नजर आए। दोनों व्हाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में दिखाई दिए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, क्या ये एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या परिणीति राजनीति में आएंगी। वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। परिणीति ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन सही आदमी से।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा हाल ही में सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस इम्तियाज अली की चमकीली में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही चमकीली की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में है। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ कैप्सूल गिल में भी नजर आएंगी। परिणीति ने कुछ समय पहले अक्षय के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर कर जानकारी दी थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article