पापा चंकी पांडे की फिल्में देख सदमे में चली जाती थीं Ananya Pandey, इस बात का सताता था डर

Ananya Pandey on Chunky Pandey Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने पापा चंकी पांडे की फिल्मों को लेकर एक बड़ा कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए कहा कि वह बचपन में अपने पापा की मूवीज देखना पसंद नहीं करती थीं। क्योंकि उन्हें काफी बड़ा सदमा लग जाता था।

Ananya Pandey on Chunky Pandey Movies: अनन्या पांडे अपनी बैक टू बैक फिल्मों से धीरे धीरे फैंस के दिल में छाप छोड़ रही हैं। हर एक फिल्म के साथ उनकी परफॉर्मेंस और भी बेहतर होती जा रही है। फिल्मी बैकग्राउंड से आने का बाद भी अनन्या लगातार अपना टैलेंट प्रूव कर रही हैं। इसी के साथ ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चक्कर में अनन्या अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती हैं। अब अनन्या का एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्मों की शौकीन होने के बावजूद वह बचपन में काफी कम ही अपनी पिता चंकी पांडे की फिल्में देखा करती थीं। उन्होंने बताया कि अपने पापा की फिल्में देखने के बाद उन्हें काफी बड़ा सदमा लग जाता था। फिल्मों में अक्सर उनके किरदार मर जाते थे, जिससे उन्हें सदमा लगता था, यहां तक कि जब वह उनके ठीक बगल में बैठी होती थीं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- मायके में जिंदगी काट रहीं ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा से भी होने लगी अनबन!! इधर बच्चन परिवार ने भी कर दिया पराया?

Chunky Pandey and Ananya Pandey

यूट्यूब चैनल वी आर युवा पर को दिए एक इंटरन्यू के दौरान, अनन्या पांडे ने पुरानी यादों के बारे में बात की और खुलासा किया कि वह अपने पिता चंकी पांडे की फिल्में क्यों नहीं देखतीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ज्यादा नहीं देखती थी क्योंकि मुझे बहुत डर लगता था कि वह फिल्म में मरने वाले हैं। मुझे याद है जब मैं छोटी थी और मैंने डी कंपनी देखी थी और अचानक उनको गोली लग गई और फिल्म में उनकी मौत हो गई।'

End of Feed