बॉलीवुड

Dhanteras के शुभ मौके पर Ananya Panday ने खरीदा सपनों का आशियाना, भगवान की अराधना के साथ किया गृह प्रवेश

Ananya Panday Buys Own House: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर संग अपने रिलेशनशिप के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इन सबसे इतर अनन्या पांडे अपने घर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर उन्होंने अपना घर खरीदा है।

Image

अनन्या पांडे ने खरीदा अपना घर

Ananya Panday Buys Own House: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बखूबी बना ली है। इन दिनों अपनी फिल्मों से इतर अनन्या पांडे (Ananya Panday) एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप रूमर्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। यहां तक कि 'कॉफी विद करण 8' पर भी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा हुई थी। लेकिन इन सबसे इतर अनन्या पांडे हाल ही में अपने घर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

दरअसल, अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने अपने सपनों का आशियाना खरीदा है, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी साझा की है। अनन्या पांडे ने धनतेरस की बधाइयां देते हुए सबको बताया कि उन्होंने अपना घर लिया है। अनन्या पांडे ने धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने नए घर में पूजा की, साथ ही दरवाजे पर नारियल भी फोड़ा। अनन्या पांडे ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "मेरा अपना घर, आप सबके प्यार और अच्छी वाइब्स की जरूरत है अपनी नई शुरुआत के लिए। धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

अनन्या पांडे (Ananya Panday) को उनके नए घर के लिए फैंस ने तो बधाइयां दीं ही, साथ ही बॉलीवुड सितारे भी खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, "वाह! अनन्या बधाई हो।" वहीं गौहर खान ने लिखा, "ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।" फराह खान ने लिखा, "वाह! बहुत जल्दी अनन्या, उम्मीद करती हूं कि ये नया घर तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां और भाग्य लेकर आए।" अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article