Raha-Ranbir leaving for Anant-Radhika Wedding: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी पूरे देश में खबरों में है। इन दिनों अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं, जिनमें शामिल होने के लिए देश-दुनिया के बड़े-बड़े सितारे भारत के जामनगर में पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के तो लगभग सभी बड़े स्टार्स अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स अटेंड करने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। अगर बात एक्टर रणबीर कपूर की करें तो वो भी इस फंक्शन में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। रणबीर कपूर कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। रणबीर कपूर ने कार से उतरने के बाद मीडिया की तरफ हाथ हिलाकर हाय कहा।
अनंत अंबानी की सबसे नन्ही गेस्ट बनेगी राहा कपूर
अगर आप सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर अकेले ही अनंत अंबानी की खुशियों में शामिल होने के लिए जा रहे हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं। रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ निकले हैं। जब रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो उनके साथ उनकी बेटी राहा कपूर भी थी। मीडिया ने राहा कपूर को अपने कैमरे में कैद किया। आप रणबीर-राहा की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:
बताते चलें कि रणबीर कपूर अनंत अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के काफी करीबी दोस्त हैं। समय-समय पर इन दोनों को मुंबई में एक साथ एन्जॉय करते हुए स्पॉट कि जाता रहा है। यही कारण है कि रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ अनंत की खुशियों में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। वैसे आपको राहा की क्यूट फोटोज कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
