बादशाह और करण औजला संग अनंत अंबानी ने किया रैप, साथ में झूमते नजर आए विक्की कौशल से लेकर अनन्या पांडे तक

Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Ceremony: अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। कपल के संगीत सेरेमनी में रैपर बादशाह (Badshah) और करण औजला (Karan Aujla) ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। दोनों सिंगर्स की जुगलबंदी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। कपल के शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 5 जुलाई को अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। संगीत सेरेमनी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कपल के संगीत सेरेमनी में हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber), बादशाह (Badshah) और करण औजला (Karan Aujla) ने परफॉर्म किया। करण और बादशाह की जुगलबंदी ने लोगों का दिल जीत लिया।

बादशाह और करण ने बैड न्यूज का गाना तौबा-तौबा गाया। तौबा-तौबा गाने पर विक्की कौशल, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर,शहनाज गिल समेत कई सितारे नाचते-गाते नजर आए। इतना ही नहीं बादशाह और करण के साथ अनंत मिलकर रैप भी करते हुए नजर आए।

End of Feed