अनंत अंबानी के बर्थडे को Salman Khan ने बनाया खास, शाहरुख खान ने भी पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Anant Ambani Birthday: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने उन्हें विश किया है।

Anant Ambani Birthday: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपना बर्थडे धूमधाम से मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। वहीं कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां दी है। इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सलमान खान ने अनंत को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। वहीं बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी के बेटे को विश किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...-(ये भी पढ़ें-सलमान खान का नया लुक इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोगों को आई 'हम दिल दे चुके सनम' के दिनों की याद)

salman khan srk wish anant ambani

सलमान-शाहरुख ने अनंत अंबानी पर लुटाया प्यार (pic credit- instagram)

सलमान खान ने अनंत अंबानी पर लुटाया प्यार (pic credit- instagram)

सलमान खान ने लुटाया प्यार

सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह समेत कई बड़े बॉलीवुड सितारे जामनगर पहुंचकर वहां की शान बढ़ा रहे हैं। अनंत अंबानी के जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए शुभकामनाएं पोस्ट कीं। दो तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने अनंत को अपना छोटा भाई बताया। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं, तो दूसरी में सलमान अनंत को गले लगा रहे हैं। सलमान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू द मोस्ट सेल्फलेस, काइंडेस्ट ह्यूमन एंड एन इंस्पिरेशन टू मेनी… माय यंगर ब्रदर अनंत।' सलमान खान के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है।- (ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के लिए Shah Rukh Khan नहीं बोल पाए एक शब्द, इस साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे)

End of Feed