Anant-Radhika की शादी में ऐश्वर्या राय को देखते ही रेखा ने लगाया गले, अमिताभ बच्चन की पोती पर भी जमकर लुटाया प्यार

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ पहुंची थींं। एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार के साथ कोई पोज नहीं दिया। ऐश्वर्या और रेखा का बातचीत करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। शादी की त्सवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ शादी में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बेटी के साथ पोज दिया। एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आईं। ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ फैमिली फोटो में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस रेखा के साथ बातचीत करते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। ऐश्वर्या और रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वीडियो में रेखा जैसे ही ऐश्वर्या को देखते ही उन्हें गले लगाती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दी। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी अराध्य भी दिखाई दी। रेड कलर के सूट में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रेखा भी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। ऐश्वर्या और रेखा को साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए। ऐश्वर्या और रेखा के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed