संजय दत्त इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल किए हैं। एक्टर ने पर्दे पर हीरो से लेकर विलेन तक का रोल प्ले किया है। एक्टर पॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं। इस बात को फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कंफर्म किया है। इसके अलावा एक्टर कई बिग बिजट प्रोजेक्ट में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आइए एक्टर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं।
संजय दत्त साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। फिल्म मेकर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। संजय के साथ फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल में संजय दत्त नजर आने वाले हैं। ये मल्टी स्टार फिल्म अगले साल 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कन्नड़ फिल्म केडी-द डेविल में संजय दत्त नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
डबल आईस्मार्ट से संजय दत्त तेलुगू डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जंगनाध ने किया है। मेकर्स ने फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज किया है।
संजय दत्त की घुड़चढ़ी की अनाउंसमेंट बहुत पहले हुई थी। इस फिल्म में संजय के साथ पार्थ समथान और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं।
संजय दत्त बाप में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय के साथ सनी देओल, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
तेलुगू फिल्म द राजा साहब में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अनाउंसमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।