बॉलीवुड

Anant-Radhika की शादी में ऐश्वर्या राय को देखते ही रेखा ने लगाया गले, अमिताभ बच्चन की पोती पर भी जमकर लुटाया प्यार

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ पहुंची थींं। एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार के साथ कोई पोज नहीं दिया। ऐश्वर्या और रेखा का बातचीत करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Aishwarya-Rekha Viral Video (credit Pic: Instagram)

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। शादी की त्सवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ शादी में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बेटी के साथ पोज दिया। एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आईं। ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ फैमिली फोटो में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस रेखा के साथ बातचीत करते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। ऐश्वर्या और रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वीडियो में रेखा जैसे ही ऐश्वर्या को देखते ही उन्हें गले लगाती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दी। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी अराध्य भी दिखाई दी। रेड कलर के सूट में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रेखा भी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। ऐश्वर्या और रेखा को साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए। ऐश्वर्या और रेखा के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

ऐश्वर्या को देखते ही रेखा ने लगाया गले

बच्चन परिवार के साथ नहीं दिखीं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं दिखीं। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक, बेटी श्वेता नंदा अपने दोनों बच्चों और पति के साथ नजर आईं। पूरे बच्चन परिवार ने साथ में एंट्री ली। लेकिन इस फैमिली फोटो में अमिताभ की बहू ऐश्वर्या और पोती अराध्या नहीं दिखीं। मां-बेटी ने पैपराजी को अलग पोज दिया। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार पोन्नियन सेल्वन 2 में नजर आई थी। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article