टीवी मसाला

Exclusive: Salman Khan संग बदतमीजी करने पर खानजादी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं मुंहफट हूं...

Exclusive: रैपर खानजादी (Khanzaadi) को बिग बॉस 17 से घर-घर में पहचान मिली थी। रैपर पर लोगों ने आरोप लगाया था कि वो सलमान खान की बइज्जती करती है। अब इन खबरों पर खानजादी ने अपना रिएक्शन दिया है। खानजादी ने कहा कि पता नहीं ऐसा क्यों दिखाया गया है।

Image

Salman Khan and Khanzaadi (credit Pic: Instagram)

Exclusive: रैपर खानजादी (Khanzaadi) उर्फ फिरोजा खान (Firoza Khan) बिग बॉस 17 से पॉपुलर हुई थी। खानजादी पर अक्सर आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने शो में सलमान खान की बेइज्जती की थी। कुछ लोगों का कहना था कि सलमान उन्हें टारगेट करते हैं। जान-बूझकर खानजादी को वीकेंड पर ज्यादा सुनाया जाता है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना था कि खानजादी सलमान को इज्जत नहीं देती थी। इन सभी आरोपों पर खानजादी ने अपना रिएक्शन दिया है।

खानजादी ने कहा, मैंने उनकी कभी बेइज्जती नहीं की

खानजादी ने कहा, मुझे नहीं पता ऐसा क्यूं दिख रहा है बाहर। लेकिन मेरी तरफ से ऐसा कुछ नहीं है। शो में आने से पहले मैं सलमान खान से मिलने से पहले काफी नर्वस थी। उनसे मिलने के बाद मैं काफी खुश थी क्योंकि उन्होंने मेरे काम की तारीफ की। मैंने स्टेज पर भी गाया है। उनसे मिलने के बाद मुझे काफी अच्छा लगा। उन्होंने मेरे काम की भी बहुत सराहना की। इतना ही नहीं जब उन्होंने मुझे कैटरीना से मिलवाया तो भी कहा, मैं बहुत अच्छी रैपर हूं। मैं ना बहुत ज्यादा मुंहफट हूं। अगर कोई मेरे कैरेक्टर पर बात करेगा तो मैं चुप नहीं रहूंगी।

खानजादी को लेकर अब्दू रोजिक ने कहा था वो उसे कभी इनवाइट नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने सलमान खान को बेइज्जत किया था। खानजादी ने कहा, किसी को ऐसा लगता है तो वो उनका प्रॉब्लम नहीं है। मैं यहां पर लोगों को प्लीज करने नहीं बैठी हूं। मैं सलमान सर से मिली। हमारे बीच में बहुत अच्छी बातचीत हुई। अगर इस तरह के रूमर्स सोशल मीडिया पर है तो इससे मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद खानजादी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article