क्या अमिताभ ने रेखा संग अपने रिश्ते को लेकर बोला था झूठ? सिमी ग्रेवाल ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी से जुड़ी बातों को जानने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। बिग बी ने सिमी ग्रेवाल से चैट शो में बातचीत की थी। शो की होस्ट ने बिग बी से रेखा को लेकर सवाल किया था। अमिताभ का जवाब सुनने के बाद लोगों का कहना था कि वो झूठ बोल रहे हैं। अब उस इंटरव्यू को लेकर सिमी ग्रेवाल ने अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड के गलियारों में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रही। एक ऐसा दौर था जब अमिताभ और रेखा हर मेकर्स की पसंद थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में लोग जानना चाहते थे कि अमिताभ का रेखा के साथ क्या रिश्ता था। सिमी ग्रेवाल ने अपने चैट शो Rendezvous with Simi Garewal में अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू लिया था। सिमी ने अमिताभ को लेकर सवाल पूछा था कि उनका रेखा के साथ कैसा रिश्ता था। बिग बी का जवाब सुनने के बाद लोगों ने कहा था कि वो झूठ बोल रहे हैं। अब बिग बी के इस जवाब पर सिमी ने अपना रिएक्शन दिया है। ये भी पढ़ें- सीमा सजदेह से तलाक के बाद Sohail Khan की जिंदगी में फिर आया प्यार! एक्टर ने अपने डेटिंग लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

Simi Garewal and Amitabh Bachchan

Simi Garewal and Amitabh Bachchan (credit Pic: Instagram)

सिमी ने रेडिट से बातचीत में कहा कि जब अमिताभ बच्चन ने इस शो के लिए हामी भरी थी तब वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। मैंने अमितजी से कहा था कि आप अपना 100 प्रतिशत दें और सच बोले। मुझे लगता है कि उन्होंने उस दिन ईमानदारी से सच बोला। उन्होंने बहुत शालीनता के साथ सभी सवालों का जवाब दिया।

End of Feed