बॉलीवुड

Sikandar: रश्मिका मंदान संग रोमांटिक गाने की शूट करने के लिए यूरोप जाएंगे सलमान खान !! ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लूट लेगी फैन्स का दिल

Salman Khan-Rashmika Mandanna's Romantic Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) में उनका रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ एक बेहद प्यारा रोमांटिक नंबर होगा। इस गाने की शूटिंग करने के लिए सलमान खान और रश्मिका मंदाना जल्द ही यूरोप के लिए रवाना होंगे।

Image

Salman Khan and Rashmika Mandanna

Salman Khan to Shoot Romantic Song With Rashmika Mandanna: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस फिल्म के शूटिंग सेट से कई पिक्स सामने आई हैं, जिन्होंने भाईजान के फैन्स एक अंदर एक अलग ही क्रेज पैदा कर दिया है। अब खबरें हैं कि सलमान खान फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ एक रोमांटिक नंबर करने की तैयार कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि गाने की शूटिंग यूरोप की जाएगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और रश्मिका मंदाना जल्द ही यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे। यह गाना प्रीतम द्वारा कंपोज किया जाएगा। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने यूरोप में इस गाने को बड़े स्केल पर शूट करने का प्लान बनाया है। यह रोमांटिक नंबर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में जान डाल देगा। एक यूरोप पहुंचने के बाद गाने की लोकेशन्स लॉक कर दी जाएंगी। 'सिकंदर' से पहले सलमान खान और प्रीतम ने फिल्म 'किक' में एक साथ काम किया था, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी।

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर बीते दिन खबर आई कि इसमें मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की एंट्री करा दी है। रश्मिका मंदाना के बाद अब काजल अग्रवाल भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म में साउथ सुपरस्टार कमल हासन को भी कास्ट किया है। यह मूवी अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले सलमान खान को वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स मूवी 'टाइगर 3' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article