Amitabh Bachchan Tweets about tough life: बच्चन परिवार में कलह की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंबानी परिवार की शादी में जिस तरह से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्या को लेकर पूरे परिवार से अलग अलग घूम रही थीं। उससे यह लगभग साफ हो गया था कि परिवार में कुछ न कुछ अनबन तो जरूर ही चल रही है। इससे पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में रही हैं। बीते दिन अभिषेक ने भी सोशल मीडिया पर एक तलाक की पोस्ट को लाइक किया था। जिसके बाद अब अमिताभ बच्चन का ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya-Abhishek) और अभिषेक बच्चन के बीच सामने आ रही कलह की खबरों के बीच अब बिग बी का एक ट्वीट सामने आया है। यहां उसपर एक नजर डालते हैं।
Amitabh Bachchan Says Life is Never Easy Amid Divorce Rumors with Abhishek-Aishwarya
यह भी पढ़ें- Bad Newz Twitter Reaction: एंटरटेनमेंट का फुल डोज है विक्की कौशल की 'बैड न्यूज', मूवी देख फैंस बोले- तौबा तौबा
अमिताभ बच्चन ने कहा- 'जिंदगी कभी आसान नहीं होती..'
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कठिन काम पर वापस आना..मुश्किल है..लेकिन जीवन कभी आसान नहीं होता..।' अब अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोगों के भी कमेंट सामने आ रहे हैं। वह इसको बच्चन परिवार में चल रही मुश्किलों से भी जोड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या और अमिताभ के बीच भी चीजें खराब हो गई हैं। जया बच्चन से तो पहले ही ऐश्वर्या के अनबन की खबरों ने तहलका मचा दिया था। पर अभी तक बच्चन परिवार के किसी सदस्य ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
