बॉलीवुड

बहू ऐश्वर्या के मुंबई लौटने के बाद Amitabh Bachchan ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- 'लंबे समय के बाद...'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने मन की बातें लिखते हैं। बिग बी के ब्लॉग का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। बहू ऐश्वर्या के घर लौटने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। बिग बी के इस पोस्ट को यूजर्स ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते से जोड़ रहे हैं।

Image

Amitabh Bachchan- Aishwarya (credit Pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने काम के साथ- साथ पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है। इसको लेकर अपडेट शेयर करते हैं। बिग बी इसके साथ अपना ब्लॉग भी शेयर करते हैं। कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन ने तलाक के पोस्ट को लाइक किया था। इसके बावजूद भी एक्टर अपनी ऑडियंस को एंटरटेन रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

अमिताभ ने कहा, आपकी सुबह मंगलम हो और आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएं। कुछ शीघ्नता के साथ, टालमटोल और विचार-विमर्श के लंबे अंतराल के बाद ऐसे शब्द का प्रयोग कर रहा हूं। कभी-कभी ये कुछ अप्रशंसित मूल्य की बात है कि ब्लॉगोमेस्ट्रा की ओर से परहेज और जानबूझकर किया गया प्रयास है जो सामान्य और आदर्श रूप से राहत है।

अमिताभ ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बिग बी ने आगे कहा, 'काफी हद तक उपेक्षित कागजी कार्रवाई और संपर्कों और प्रतिक्रियाओं का ध्यान रखा गया और फाइनल को सप्तस्वर के सप्तस्वर में मनाया गया और धार्मिकता स्वयं के अलावा दूसरों के लिए लक्ष्य था। अपने संगीत के साथ जीने में असमर्थ दृढ़ प्रयास के बाद उम्मीदें पूरी होती हैं। बस वही करो जो किया जाता है। अन्यथा हम रिटायर हो जाते हैं और हमने किया।''

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने दर्शकों का जोरदार स्वागत करते हुए फोटो शेयर की थी। एक्टर ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। वहीं, बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों को लेकर सुर्खिंयों में है। बच्चन परिवार की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article