अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच Amitabh Bachchan ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, मैसेज पढ़ते हुए लोगों ने पकड़ा सिर

Amitabh Bachchan's Cryptic Post: सोशल मीडिया पर इस समय अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की अफवाहें बड़ी तेजी उड़ रही हैं। इन अफवाहों के बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों के दिलों में खलबली पैदा कर दी है।

Amitabh Bachchan's Cryptic Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीते कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों की तलाक की अफवाहों ने भी फैन्स की रातों की नींद उड़ाई हुई है। हालांकि इस तरह के संवेदनशील मामले में पर अभी तक किसी ने भी पक्का बयान नहीं दिया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहों के बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है।

Amitabh-Abhishek-Aishwarya

बुधवार के दिन अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया। इसमें लिखा, 'टी 5172- चले भैया।' कई लोगों ने अब अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहों से जोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं कईयों का कहना यह भी है कि अमिताभ बच्चन ने सोने से पहले अपने फैन्स गुड नाइट बोला है। फैन्स भी अब यही चाते हैं कि अमिताभ बच्चन को अब अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों को शांत कराते हुए बयान जारी करना चाहिए।

End of Feed