Anant Ambani की शादी से वापस आने के बाद Amitabh Bachchan ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, रिश्तों को लेकर कही बड़ी बात

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर हाल ही में परिवार के साथ अंबानी परिवार की शादी में शामिल हुए थे। शादी से लौटने के बाद बिग बी ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने ब्लॉग में जीवन में क्या खोया-पाया और रिश्तों को लेकर बात की।

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बिग बी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ब्लॉग लिखते हैं। एक्टर के क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में क्या खोया-पाया की बात की है। इसके अलावा उन्होंने पुरानी चीजों और उन्हें क्या अजीब लगता है। इसके बारे में बताया है। एक्टर के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं अमिताभ ने अपने ब्लॉग में किस बारे में बात की।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, एक शानदार शादी से वापस आकर और इतने लंबे समय के बाद सबसे मिलकर उनसे मिले प्यार और स्नेह से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं इतने सारे पुराने परिचितों से मिलने के बाद लगता है कि शारीरिक पहचान बदल गई है लेकिन ऐसोसिएशन के प्रति उनके स्नेह और हमारे साथ बिताए गए समय के प्यार को लेकर वे बेहद ईमानदार हैं।

End of Feed