अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल के शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। इस लिस्ट में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत तमाम सितारे नजर आए। कपल की शादी में बॉलीवुड के कई एक्स कपल भी शामिल हुए जो कभी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। आज ये एक्स कपल्स अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। आइए इन एक्स कपल्स के बारे में जानते हैं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने एक समय पर एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गई। अनंत और राधिका की शादी में एक-दूसरे से हुआ आमना सामना।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। एक्ट्रेस ने रणबीर पर चीटिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
सिद्धार्थ और आलिया भट्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंनत और राधिका की शादी में दोनों का फिर से आमना-सामना हुआ।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान आज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। डॉन की शूटिंग के दौरान दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आई थी।
माधुरी और संजय एक-दूसरे के पागल थे। लेकिन कुछ कारणों से दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है।
रेखा और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन आज दोनों अपनी अपनी लाइफ में मूव ऑन हो चुके हैं।