Amitabh Bachchan Praises Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादीशुदा जिंदगी में खटपट अब साफ नजर आ रही है। अंबानी परिवार के शादी में जब बच्चन परिवार एक साथ और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) व अराध्या बच्चन अलग नजर आए, तो साफ हो गया कि परिवार में कुछ गड़बड़ जरूर है। इस बीच अभी तक इस मामले में किसी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। जया बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते में भी दरार की खबरें बीते काफी समय से सामने आ रही हैं। अब अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे अभिषेक की दिल खोलकर तारीफ करते दिख रहे हैं और उसपर दुनियाभर का प्यार भी लुटा रहे हैं। यहां बिग बी के इस वायरल ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
Abhishek Bachchan Praises Aishwarya Rai Bachchan
अभिषेक की तारीफ में नहीं थके बिग बी के बोल
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर्स को लेकर किए गए ट्वीट को अमिताभ बच्चन ने भी रीट्वीट किया और अपने बेटे की खूब तारीफ भी की है। सदी के महानायक ने लिखा, 'अभिषेक तुम बहुत कूल हो..तुम्हें बहुत सारा प्यार।' इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने अपने एक ट्वीट में अभिषेक की जमकर तारीफ की थी।
हालांकि बीते कई महीनों से उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला है, फैंस अब अमिताभ पर बच्चन परिवार की बहू को इग्नोर करने के भी आरोप लगा रहे हैं। ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच अनबन पर भी एक्टर ने किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया है।
