बॉलीवुड

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal की शादी से परिवार में नहीं हुई कोई दुश्मनी, शत्रुघ्न सिन्हा ने बता दी पूरी सच्चाई

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबास की शादी के बाद सिन्हा परिवार में दुश्मनी की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अब इन खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते को लेकर भी बयान दिया है।

Image

Instagram

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही सिन्हा परिवार में अनबन की खबरें चरम पर हैं। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों को लेकर बयान दिया है। शत्रुघ्न ने स्पष्ट किया है कि जब उनकी बेटी सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी करने का फैसला किया तो परिवार के बीच कोई दुश्मनी नहीं थी। सोशल मीडिया पर कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि जहीर इकबाल के अलग धर्म के होने की वजह से शत्रुघ्न इस शादी से नाखुश थे। शादी में उनकी मौजूदगी ने आलोचकों को चुप करा दिया था। इसी के साथ ही एक्टर ने जहीर और सोनाक्षी को 'मेड फोर इच अदर' का भी टैग दिया था। अब यहां शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर नजर डालते हैं।

'उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है'

गलाट्टा इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शत्रुघ्न की एक वीडियो क्लिप दिखाई गई, जहां वह अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ बैठे थे और कपल के बारे में बात कर रहे थे। जिसपर शत्रुघ्न ने कहा, 'वह हमेशा कहती है, ‘पापा मेरी ताकत का जरिया हैं’ इसलिए यह मेरा कर्तव्य था कि मैं वही रहूं और उस उम्मीद पर खरा उतरूं। इसलिए, मैं एक स्तंभ की तरह उनके बगल में खड़ा हूं।' उनके फैसले और खुशी में हमारी खुशी थी।'

जहीर इकबाल ने किया ये खुलासा

जहीर इकबाल ने शत्रुघ्न सिन्हा से अपनी मुलाकात को लेकर बात करते हुए एक बयान में कहा, 'अंकल, मैं सोच रहा था, मैं थोड़ा, मैं थोड़ा नहीं पूरा प्रपोज कर देता हूं।' वह कहते है, 'अच्छा, बहुत अच्छा, बहुत अच्छा।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article