Amitabh Bachchan Health Update: क्या सच में बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत? ब्लॉग देख फैन्स हुए चिंतित

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग में बताया कि उनकी सर्जरी हुई है और उन्हें ICU में रहना पड़ा। इसे बाद फैन्स उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं।

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के हालिया ब्लॉग ने फैन्स को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने एक पेरोसोनल ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि उन्होंने सर्जरी करवाई है और वो आईसीयू में भी रहे हैं। इतना ही अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में बताया कि रिकवरी काफी मुश्किल से हो रही है। इस पोस्ट के बाद अमिताभ बच्चन के फैन्स लगातार अभिनेता की हेल्थ को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने यह नहीं बताया कि सर्जरी कब और क्यों हुई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Batwara 1947' रिलीज से पहले मुंबई में इस दिन होगी Sunny Deol स्टारर 'Damini' की स्क्रीनिंग, जानिए डेट)

Amitabh Bachchan Health Update

क्या सच में बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत?

अमिताभ बच्चन के पोस्ट फैन्स को किया हैरान

अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर लिखा कि वे अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सर्जरी हुई थी और आईसीयू में डॉक्टरों और नर्सों की देखरेख में उनका इलाज हुआ। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस सर्जरी के बार में ज्यादा कुछ साझा नहीं किया। उन्होंने बताया कि घर वापस आने के बाद समय सबसे कठिन होता है। शारीरिक, मानसिक और रोजमर्रा के कामों में बहुत दिक्कत आती है। उन्होंने लिखा, 'आप एक दिन चैंपियन होते हो लेकिन एक दिन हार भी आपके सामने आ जाती है। ये जीवन का सबसे कठिन समय होता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम)

उन्होंने आगे बताया कि कुछ लोग हिम्मत करते इन चीजों को झेल जाते हैं और चैंपियन बने रहते हैं। कुछ लोग पुरानी यादों में जीने लगते हैं। दोनों में कुछ गलत नहीं है। हर व्यक्ति अपनी मर्जी से फैसला करता है। इसके बाद उन्होंने लास्ट में लिखा, 'स्वस्थ रहो, खुश रहो।' अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग ने फैन्स को चिंता में डाल दिया था। लोगों ने कमेंट्स की लाइन लगा दी थी। एक यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी टीक हो जाएंगे, हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप अपनी सेहत का ध्यान रखे हैं, हम सभी आपसे बेहद प्यार करते हैं।'

End of Feed