बॉलीवुड

मैगजीन कवर पर छपी Agastya Nanda की फोटो तो भड़के लोग, Amitabh Bachchan के नाती को कर रहे हैं बुरी तरह ट्रो

Agastya Nanda Brutally Troll As He Featured On Magazine Cover: बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, उन्हें 'एंटरप्रेन्योर' मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली है, जिसे लेकर लोग भड़के नजर आए और जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Image

ट्रोल्स के निशाने पर आए अमिताभ बच्चन के नाती

Agastya Nanda Brutally Troll As He Featured On Magazine Cover: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) 'द आर्चीज' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। 'द आर्चीज' में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ सुहाना खान, खुशी कपूर और वेदांग रैना जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन सबसे इतर हाल ही में अगस्त्य नंदा की तस्वीर 'एंटरप्रेन्योर' मैगजीन के कवर पेज पर छपी है, जिसे लेकर वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के साथ-साथ मसाबा गुप्ता की फोटो भी 'एंटरप्रेन्योर' मैगजीन के कवर पेज पर आई, जिसकी टैगलाइन थी, "अगली पीढ़ी के लीडर्स।" मैगजीन के कवर पेज की तस्वीर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। जहां एक तरफ नव्या नंदा ने अपने भाई अगस्त्य नंदा को इस मौके के लिए बधाइयां दी थीं। वहीं रेडिट डॉट कॉम पर लोगों ने कवर पेज के लिए अगस्त्य नंदा की क्लास लगा दी।

अगस्त्य नंदा हुए ट्रोल

अगस्त्य नंदा हुए ट्रोल

अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के मैगजीन के कवर पेज पर फीचर होने को लेकर लोग खूब सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने अगस्त्य नंदा को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "इसे एक्टिंग में मौका बच्चन कनेक्शन की वजह से मिला है। वह कवर पेज पर अपने नंदा सरनेम की वजह से है।" वहीं दूसरे यूजर ने अगस्त्य नंदा को ट्रोल करते हुए लिखा, "अगस्त्य नंदा एक्टर? इसका पहला प्रोजेक्ट तो अभी तक रिलीज भी नहीं हुआ है और लोगों ने इसे एक्टर कहना शुरू कर दिया।"

अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) को ट्रोल करने वाले यहीं नहीं रुके। कुछ ने उनकी एक्टिंग को लेकर भी निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा, "बदलाव का लीडर?' सच में? ये अपने एक्सप्रेशन तक नहीं बदल सकता है।" बता दें कि अगस्त्य नंदा को लेकर खबर है कि वह शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को डेट कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article