होली पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने जमकर बजाया ढोल, सादगी ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 8, 2023, 05:33 PM IST

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नव्या ढोल बजाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस नव्या की सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नव्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। नव्या ने होली का त्योहार अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। नव्या की इस होली पार्टी में उनके दोस्त रंग से सराबोर नजर आए। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वीडियो में नव्या ढोल बजाते हुए नजर आ रही हैं।

navya naveli nanda

navya naveli nanda (credit pic: instagram)

वीडियो में नव्या पिंक कलर के कुर्ते में नजर आ रही हैं। पिंक कलर के सिंपल से कुर्ते में नव्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। होली पार्टी में नव्या ढोल बजाते हुए नजर आ रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

End of Feed