Ranbir Kapoor की रामायण में हुई Amitabh Bachchan की एंट्री? इस खास तरह से फिल्म को बनाएंगे सुपरहिट

Amitabh Bachchan in Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हाल ही में साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 में अश्वत्थामा का बेहतरीन रोल निभाया है। इस बीच अब खबरें सामने आ रही हैं कि अमिताभ, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में भी एंट्री ले चुके हैं। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Amitabh Bachchan in Ramayana: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रोल ने सभी का दिल जीत लिया है। इस फिल्म की मेन हाइलाइट बिग बी ही रहे हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि नितेश तिवारी की रामायण (Nitesh Tiwari's Ramayana) में भी अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। पर बिग बी फिल्म में कोई किरदार नहीं निभाने वाले हैं। एक तरफ जहां रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश लंकापति रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं बिग बी सिर्फ अपनी आवाज देने के लिए भी फिल्म से जुड़ने वाले हैं।

Amitabh Bachchan's Entry in Ramayana

Amitabh Bachchan's Entry in Ramayana

कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया सामने

अभी तक इस अपडेट को लेकर भी रामायण के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। ना ही अमिताभ की ओर से इसपर कोई बयान सामने आया है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अमिताभ फिल्म रामायण में जटायू के रोल को अपनी आवाज देने वाले हैं। जटायू का रामायण में काफी अहम किरदार है। यहां रामायण से जुड़ी इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई

End of Feed