"वफादार मर्द हर कोने....", अमिताभ बच्चन ने आधी रात किया चौंकाने वाला पोस्ट, लोगों ने खींची टांग

Amitabh Bachchan cryptic post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो समय-समय पर ऐसे पोस्ट करते रहते हैं, जो लोगों को चौंकाते रहते हैं। बीती रात भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट किया, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है और सोच में पड़ गए हैं कि आखिर उन्हें अचानक क्या हो गया है?

Amitabh Bachchan cryptic post: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया अकाउंट अगर आप फॉलो करते होंगे तो आपको पता होगा कि वो अपने ट्विटर अकाउंट पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा लिखते रहते हैं, जो लोगों को चौंका देता है। एक दफा फिर से बिग बी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही काम किया है कि हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है। असल में अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर वफादारी को लेकर बात की है, जिसके बाद हर कोई हैरान है कि उनकी जिंदगी में ऐसा क्या हो गया है कि वो ऐसे विषय पर बात करना चाह रहे हैं। कई लोग उनके पोस्ट को गंभीरता से ले रहे हैं और कई लोग उनके पोस्ट को देखकर उनकी खिचाई कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan

Image Source: TNN

अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या लिखा है पोस्ट में...

अगर आप सोच रहे हैं कि बिग बी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में ऐसा क्या लिख दिया है तो बता दें कि उन्होंने समाज में मौजूद वफादार मर्दों के बारे में बात की और फिर ऐसा इशारा दिया है कि दुनिया में कोई भी वफादार नहीं है। बिग बी ने लिखा है, "दुनिया के हर कोने में वफादार मर्द मिल जाएंगे लेकिन दुख की बात ये है कि दुनिया गोल है।"

End of Feed