बॉलीवुड

'मैं हिम्मत का इंजेक्शन लेना चाहता हूं...' पैरालंपिक चैंपियंस पर शाहरुख खान, स्पीच ने फैंस को किया इमोशनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 28, 2026, 09:16 AM IST

Shah Rukh Khan Viral Statement: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अभी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने पैरालंपिक चैंपियंस को लेकर एक स्पीच दी जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि शाहरुख खान ने...

Image

Image Source: IMDb/ Reddit

Shah Rukh Khan Viral Statement: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, उसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पर्दा उठाकर फैंस का दिल खुश कर दिया था। इन सब के बीच शाहरुख खान का एक नया बयान सामने आ रहा है, जिसने लोगों का दिल खुश कर दिया है। शाहरुख खान ने ये बयान पैरालंपिक चैंपियंस अवनि लेखरा (Avani Lekhara) और प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) को लेकर दिया है।

शाहरुख खान ने कही ये बात

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, इसकी वजह उनका एक बयान है। ABP नेटवर्क आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2026 में शाहरुख खान ने पैरालंपिक चैंपियंस अवनि लेखरा और प्रवीण कुमार को बहुत भावुक अंदाज में सम्मानित किया। शाहरुख खान ने कहा, 'मैं यहां अवॉर्ड देने या कुछ ऐसा करने नहीं आया हूं। मैं इसलिए आया हूं क्योंकि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमें थोड़ी सी ताकत चाहिए, हमें कुछ विटामिन चाहिए ताकि हम आगे बढ़ सकें, कुछ कर सकें। तो मेरे हिसाब से जिंदगी के दो सबसे जरूरी विटामिन हैं हिम्मत और जोश। आज जिन लोगों को हम सम्मानित करने जा रहे हैं, वो लोग हिम्मत और जोश का जीता-जागता उदाहरण हैं। ये वो पहला शानदार समूह है जो मानता है कि हिम्मत मतलब मुश्किल या रुकावट का न होना नहीं है, बल्कि उसे किसी भी कीमत पर पार करने की इच्छा और जज्बा है। जब हमने इन खेलों के लोगों को, इन शानदार इंसानों को मुकाबला करते देखा, तो लगा कि ये हिम्मत चलती हुई नजर आ रही है। मैं यहां से हिम्मत और जोश का इंजेक्शन लेकर जाना चाहता हूं।'

कब रिलीज होगी किंग?

शाहरुख खान की फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article