बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदा 14.50 करोड़ का प्लॉट, भगवान राम के नजदीक घर बनवाएंगे बिग बी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 15, 2024, 12:22 PM IST

Amitabh Bachchan Home in Ayodhya: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने अयोध्या में 14.50 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीद लिया है। जहां वह अपना आशियाना बनवाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Amitabh Bachchan Buys Plot in Ayodhya

Amitabh Bachchan Home in Ayodhya: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने अयोध्या में 14.50 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीद लिया है। जहां वह अपना आशियाना बनवाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।अमिताभ बच्चन ने मुंबई के डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है। हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अमिताभ बच्चन के इस प्लॉट के साइज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन का ये प्लॉट राम मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर ही है। इसी के साथ ही एक और रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें प्लॉट का साइज 10,000 वर्ग फुट का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है, उस दिन अमिताभ बच्चन भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अयोध्या में बनेगा बिग बॉस का घर

अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह अयोध्या में घर बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अमिताभ खुद प्रयागराज में जन्में हैं। जो अयोध्या से ज्यादा दूर नहीं है। अब उन्होंने अयोध्या में रहने का प्लान बना लिया है। अमिताभ बच्चन का ये प्लॉट एयरपोर्ट से भी सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर ही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article