बॉलीवुड

Fighter Trailer Launch से पहले दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद में हुई खटपट? अदाकारा ने सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा

Deepika unfollows Siddharth Anand: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर कुछ देर में दर्शकों के सामने होगा। फाइटर ट्रेलर लॉन्च इवेंट से पहले लोगों ने यह डिस्कवर किया है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों के बीच हुए मनमुटाव का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Image

Deepika Siddharth

Deepika unfollows Siddharth Anand: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फाइटर (Fighter) के लिए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के साथ तीसरी बार हाथ मिलाया है। ये दोनों बचना ऐ हसीनो और पठान जैसी दो ब्लॉकबस्टर मूवीज साथ में दे चुके हैं, जिस कारण इन दोनों की तीसरी मूवी फाइटर से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। कुछ ही देर में दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद की तीसरी फिल्म फाइटर का ट्रेलर भी दर्शकों के सामने होगा। हालांकि फाइटर ट्रेलर लॉन्च इवेंट से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसके अनुसार दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। एक रेडइट यूजर ने सबूतों के साथ इस चीज को प्वाइंट आउट किया है। दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद ने एक-दूसरे को क्यों अनफॉलो किया है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अगर बात डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की करें तो वो लिमिटेड लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इनमें से उनकी फिल्म फाइटर के सभी कलाकार शामिल हैं और जिन कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया है, वो लोग भी शामिल हैं। सिद्धार्थ आनंद और दीपिका पादुकोण के बीच किस बात को लेकर खटपट हुई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Fighter Trailer Launch में भी नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण

मिली जानकारी के अनुसार, अदाकारा दीपिका पादुकोण फाइटर ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भी नहीं जाएंगी। मीडिया को जानकारी दी गई है कि अदाकारा दीपिका पादुकोण की तबियत ठीक नहीं है, जिस कारण उन्होंने फाइटर ट्रेलर लॉन्च इवेंट से किनारा कर लिया है। दीपिका पादुकोण वाकई बीमार हैं या फिर उन्होंने सिद्धार्थ आनंद के साथ हुए मनमुटाव के चलते ट्रेलर लॉन्च इवेंट से किनारा किया है, यह तो केवल वही बता सकती हैं। बताते चलें कि फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार भी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article