बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से बिग बी के फैंस टेंशन में आ गए हैं। बीते दिनों खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह ने अमिताभ को धमकी दी थी। इस बीच अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर के घर जलसा को उड़ाने की धमकी दी गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'बच गए या फंस गए...' Amitabh Bachchan को खालिस्तानी आतंकी Gurpatwant Singh Pannun ने दी धमकी)
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने की धमकी (pic credit-instagram)
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी
दरअसल, मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल के जरिए मुंबई BMC मुख्यालय और अमिताभ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। लेटर में दावा किया गया है कि जलसा बंगले को बम से उड़ा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इसमें 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए बदला लेने की बात भी कही गई है। पत्र में 27 नवंबर से 21 दिसंबर तक की तारीखों का भी जिक्र है। धमकी भरे पत्र में लिखा है, 'हम अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला भी उड़ा देंगे। खून का बदला खून से लेंगे। हम 1984 के सिख दंगों में हुई हत्याओं का बदला लेंगे।' इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस फुल एक्शन मूड में आ गई है। बीते दिनों ये खबर सामने आई कि अमिताभ बच्चन और उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है...
बीते दिनों खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक पोस्ट वायरल हुआ था। इसमें 19 से 27 नवंबर के बीच लोगों से अमिताभ के घर के बाहर जुटने की अपील की गई थी। इस पोस्ट में 11 लाख रुपये देने की बात भी कही गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सिख्स फॉर जस्टिस के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए जाने का दावा करने वाले पोस्ट में 'खालिस्तान जलसा' का जिक्र था। वहीं अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन को भी धमकी मिली थी।
