Amitabh Bachchan and Abhishek's New Apartments: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) एक साथ परिवार को लेकर चल रहे हैं। उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड में अपना अच्छा करियर बना लिया है। अभिषेक अब जल्द हीअक्षय कुमार की अगली फिल्म हाउसफुल 5 में भी नजर आने वाले हैं, वहीं शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग में भी अभिषेक बच्चन का काफी खास रोल होने वाला है। अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच अब सोशल मीडिया पर कुछ खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिषेक ने अपने पिता बिग बी के साथ मिलकर मुंबई में 24.95 करोड़ रुपये की प्रोपर्टी खरीद ली है। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश
Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan buys 10 Apartments
अभिषेक और अमिताभ ने साथ मिलकर खरीदी करोड़ों की प्रोपर्टी
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी है। उनके पिता अमिताभ बच्चन ने भी इन 10 अपार्टमेंट के लिए इनवेस्ट किया है। रिपोर्ट में रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स के रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट भी शेयर किए गए हैं। इन 10 अपार्टमेंट में से 8 में 1,049 वर्ग फीट का कारपेट एरिया है। वहीं दो अपार्टमेंट 912 वर्ग फीट में फैले हैं।
अभिषेक ने जहां छह अपार्टमेंट में लगभग 14.77 करोड़ रुपये का इनवेस्ट किया, वहीं उनके पापा ने लगभग 10.18 करोड़ रुपये में चार अपार्टमेंट खरीदे हैं। इस बीच फैंस उनसे ऐश्वर्या को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने विखा, 'इन सभी डील में बहू शामिल नहीं है क्या..' इसी के साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 अपार्टमेंट खरीदने के बाद बच्चन परिवार का रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट इस साल 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
