AR Rahman and Bassist Mohini Link up Rumors: एआर रहमान (AR Rahman) ने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने की घोषणा कर दी है। सायरा और रहमान की इस अनाउंसमेंट के बाद से ही इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। इसके तुरंत बाद, उनकी बेसिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने पति मार्क हार्टसच के साथ अपने तलाक को आधिकारिक घोषणा कर दी। तब से उनके लिंक-अप की खबरें ऑनलाइन सामने आ रही हैं। आखिरकार अब मोहिनी डे ने एक वीडियो जारी किया और इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। मोहिनी ने साफ कर दिया है कि उनके और एआर रहमान के बीच एक कोई रिश्ता नहीं है, बल्कि उनकी नजरों में वह एक पिता की तरह हैं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
AR Rahman Bassist Mohini opens up on linkup rumors
एक इंस्टाग्राम वीडियो में, मोहिनी डे ने एआर रहमान के साथ अपने लिंक-अप अफवाहों के बारे में बात की है। उन्होंने एआर रहमान को अपने पिता जैसा बताया और कहा कि वह उनकी काफी इज्जत करती हैं। इसी के साथ ही उन्होंने लोगों को दूसरों की प्राइवेसी और निजी जिंदगी का सम्मात करने के लिए कहा। मोहिनी का मानना है कि तलाक काफी प्राइवेट मसला है जिसपर पब्लिक को बिना जाने अपनी राय नहीं बनानी चाहिए।
क्लिप के साथ, उन्होंने उनके और एआर रहमान के बारे में झूठी खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा। नोट में, उन्होंने कहा,'मेरे और @arrahman के खिलाफ गलत जानकरी और बेमतलब के दावे किए जा रहे हैं। यह काफी खराब बात है कि मीडियो ने दोनों ही चीजों को एक साथ जोड़कर गलत अंदाज से पेश किया है।' मोहिनी ने अपने लंबे से कैप्शन में ट्रोलर्स को तीखा जवाब दिया है।
